
Dhanbad : भूमाफियाओं द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर घर को जेसीबी मशीन से तोड़ देने, महिलाओं के साथ मारपीट करने मामले की खबर को प्रकाशित किया गया था. खबर दिखाये जाने के बाद से ही स्थानीय पुलिस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. अब मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: वैक्सीनेशन पर रारः झामुमो ने कहा- भाजपा नेताओं पर पैनडेमिक एक्ट के तहत होगा एक्शन, भाजपा ने कहा- चौपट हो चुकी है व्यवस्था
आपको बता दें कि सिंगड़ा निवासी ईदरिस मियां एवं महुदा बस्ती निवासी मो. मुख्तार अहमद अंसारी द्वारा महुदा थाना में पुर्व दिए लिखित शिकायत पर महुदा पुलिस ने एक आरोपी लियाकत अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सुभाष हेम्ब्रम ने बताया कि खोजबिन जारी है जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर महुदा पुलिस ने कागजी कारवाई पुरी कर आरोपी लियाकत अंसारी को जेल भेज दिया है.
ज्ञात हो कि 21 मई को ईदरीश मियां एवं मो.मुख्तार अंसारी ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर महुदा बाजार निवासी लियाकत अंसारी, पुत्र लुकमान अंसारी, पदुगोड़ा निवासी कृष्णा प्रसाद महतो एवं उसके भाई विष्णु महतो पर बारह लाख रंगदारी नहीं देने पर नवनिर्मित घर को जेसीबी से तोड़ देने, परिवार के लोगों के साथ मारपिट करने का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में यास तूफान का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश, डीसी ऑफिस परिसर में विशाल पेड़ गिरा




