Uncategorized

बीजेडी विधायक नक्‍सलियों के कब्‍जे से रिहा हुए

भुवनेश्वर: करीब एक महीने तक नक्सलियों के कब्जे में रहे उड़ीसा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक झीना हिकाका को गुरुवार को रिहा कर दिया गया। न्यूज चैनल्स की खबरों के मुताबिक, झीना हिकाका को नारायण पटना जंगल में छोड़ा गया है। माना जा रहा है कि झीना हिकाका ने नक्सलियों से वादा किया है कि वह बीजेडी और विधायक के पद से इस्तीफा दे देंगे और आम लोगों के लिए काम करेंगे।

माओवादियों के मुताबिक, हिकाका ने लिखित में भरोसा दिलाया है कि वह असेंबली से इस्तीफा दे देंगे। खबरों के मुताबिक, हिकाका ने माओवादियों के प्रजा कोर्ट से कहा कि वह बीजेडी से सभी संबंध खत्म कर लेंगे और आम लोगों के लिए काम करेंगे।

इससे पहले माओवादियों ने 2 इटैलियन नागरिको क्लॉडियो कोलेंजिलो और बोसस्को पाओलो को बंधक बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें एक-एक करके छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button