JamshedpurJharkhandJharkhand PanchayatSaraikela

कांड्रा: जगन्नाथपुर की पूर्व मुखिया प्रभा देवी का नामांकन हुआ रद्द

Jamshedpur : झारखंड भाषा ख़तियानी संघर्ष समिति की शिकायत के बाद गम्हरिया के अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा गुरुवार को जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रभा देवी के जाति प्रमाण पत्र की जांच की गई. जांचोपरांत प्रमाण पत्र गलत पाया गया. इस कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.

इस बावत अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रत्याशी का जाति प्रमाण पत्र पति की जाति के आधार पर बना हुआ है. जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, किसी अभ्यर्थी के पिता की जाति के आधार पर बनाया गया प्रमाण पत्र ही मान्य होगा. इसलिए उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया है. विदित है कि प्रभा देवी उक्त पंचायत से दो बार मुखिया रह चुकी हैं. वर्तमान जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन्होंने पूर्व के दो चुनावों में नामांकन कर चुनाव लड़ी थीं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : 19 जून को महारक्तदान शिविर के लिए अर्पण की महत्वपूर्ण बैठक

Related Articles

Back to top button