BokaroJamshedpurJharkhand

ओडिशा से बोकारो ले जाया जा रहा 425 किलो गांजा जब्त, 50 लाख है कीमत

एनसीबी और बहरागोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चालक-खलासी समेत तीन गिरफ्तार

Baharagora : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एवं बहरागोड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे 425 किलो गांजा जब्त किया गया. जब्त किया गया गांजा एक ट्रक के जरिये ओडिशा के बहरामपुर से बोकारो ले जाया जा रहा था. बरामद गांजा की कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने गांजा लदे ट्रक के चालक और हेल्पर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई.

इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह के मास्टरमाइंड मुन्ना साव को किया गिरफ्तार

एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक संख्या यूके06 सीबी 3141 में बेकार नमक के नीचे 425 किलोग्राम गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी एवं बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ के नेतृत्व में बाला पेट्रोल पंप के सामने एनएच -49 पर बैरिकेडिंग लगाकर ओडिशा के बहरामपुर से बोकारो जा रहे ट्रक को पकड़ा. ट्रक पर नमक लदा  हुआ था और उसके नीचे में गांजा लदा  हुआ था. ट्रक की जांच-पड़ताल की गयी, तो उसमें 425 किलो गांजा छुपाया हुआ मिला. बरामद गांजा को जब्त करते हुए ट्रक के चालक वसीम खान, हेल्पर एवं मिठू राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफफ्तार ट्रक चालक यूपी के रामपुर का रहनेवाला है. जबकि खलासी शैलेंद्र राय बिहार के समस्तीपुर का निवासी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है कि गांजा तस्करी करनेवालों का सरगना कौन है.

इसे भी पढ़ें – हादसा : पटमदा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, तीन की मौत, एक दर्जन जख्मी

Related Articles

Back to top button