Jamshedpur

साकची गोलचक्कर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सीएम का  पुतला फूंका

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर झारखंड के सीएम का पुतला जलाया गया. निसार अहमद ने कहा कि राज्य के सीएम अल्पसंख्यक के हितेषी बने फिरते हैं और झूठे वादे कर अल्पसंख्यकों को भाजपा का डर दिखाकर सत्ता हासिल किया. अल्पसंख्यक खुद को ठगा महसूस कर  रहे हैं. सरकार बने हुए 2 साल हो गया है. अबतक अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया है. अल्पसंख्यक आयोग का गठन, उर्दू बोर्ड का गठन और ना ही मदरसा बोर्ड का ही गठन किया गया है. पूर्व सीएम रघुवर दास के कार्यकाल में जो आलीशान हज हाउस का निर्माण रांची में किया गया था उसका रख-रखाव भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा है. मांगों पर अगर समय रहते विचार नहीं किया जाता है तो अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से दिवसीय धरना देने का काम किया जाएगा.

पुतला दहन में ये थे शामिल

चंचल भाटिया, फैयाज अहमद, मोहम्मद इम्तियाज, नेहाल खान, फातिमा शाहीन, जगतार सिंह, इमरान खान, मुस्ताक आलम, इंद्रजीत सिंह, जफर, सोनू सरदार, कुमलेन हैरेंज, आफताब, नियाज अहमद सरफराज, शिंदे पाजी, साबिर, शाहिद आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा : फिल्टर प्लांट का मोटर जला या हो रहा हाई वोल्टेड ड्रामा, सातवें दिन होने लगा है विरोध

Related Articles

Back to top button