Ranchi

Ranchi: OTC ग्राउंड में 22 मार्च से शतचंडी महायज्ञ, 31 मार्च को महाभण्डारा

Ranchi: सर्ड कैंपस हेहल स्थित ओटीसी ग्राउंड में 22 मार्च से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा. इस दसदिवसीय महायज्ञ के अलावे श्रीमददेवी भगवतम ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन होना है. इसके लिए सनातन धर्मावलंबियों के बीच धर्मघोष निमंत्रण पिछले कई दिनों जारी करते हुए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया जा रहा है. कार्यक्रम के आयोजक मंडल में सांसद संजय सेठ (विशिष्ट संरक्षक), रूपा शाहदेव (मुख्य संरक्षिका), नवीन कुमार झा, अभिषेक रामधीन, भरत कांशी, अजय सिंह (संरक्षक), सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष), प्रो जितेंद्र शुक्ला और कुमुद झा (कार्यकारी अध्यक्ष) सहित अन्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: सफाई का हाल जानने अधिकारी उतरे सड़कों पर, सुपरवाइजरों की लग रही क्लास

प्रवक्ता किशोर झा के मुताबिक चैत्र नवरात्र के मौके पर दसदिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है. 22 मार्च से 30 मार्च तक ओटीसी ग्राउंड में यह कार्यक्रम होगा. इसी दिन प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा होगी. हर दिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 11.30 बजे तक और अपराह्न 1.30 बजे से 3.30 बजे तक श्रीमद देवी भागतम आधारित पौराणिक पद्धति से महायज्ञ होगा. 3.30 बजे से संध्या 7 बजे तक श्रीमद देवी भागतम ज्ञान यज्ञ होगा. 31 मार्च को महाभण्डारा होगा. प्रवचनकर्ता के तौर पर वृंदावन धाम वासी पूज्य संत श्री मनुश्री महाराजजी होंगे. यज्ञाचार्य के तौर पर नागेंद्रनाथ ओझाजी और सह यज्ञाचार्य के तौर पर पंडित निरंजन दास मिश्रा होंगे. इधर, सांसद सहित आयोजन समिति से जुड़े अन्य सदस्यों ने सभी भक्तों से सपरिवार इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में आत्मकल्यार्थ शामिल होने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button