JharkhandPalamu

पलामू: अंतिम दिन 38 नामांकन-राधाकृष्ण, लाल सूरज, शिवपूजन, एम तौसीफ, ब्रह्मदेव, ममता, चंचला ने भरे पर्चे

Palamu: विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पलामू जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को 38 नामांकन दाखिल किए गए. पूर्वाहन 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे के बाद तक नामांकन दाखिल किए गए. छतरपुर से सबसे अधिक 11 नामांकन पत्र भरे गए. हुसैनाबाद से 10 नामांकन दाखिल हुए. डालटनगंज 8 और विश्रामपुर से 7 नामांकन हुए. पांकी से 2 नामांकन किए गए. अंतिम दिन मिलाकर कुल 99 नामांकन दाखिल किए गए हैं.


बतातें चले कि नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. 28 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. इसी क्रम में यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे तो 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है.
हुसैनाबाद से समाजवादी पार्टी से कमलेश कुमार यादव, निर्दलीय राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश कुमार, अवधेश सिंह, उमाशंकर शर्मा, बबलू कुमार, मुकेश चौधरी, अनिता देवी, मोहम्मद तौसीफ, बहुजन समाज पार्टी से कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने नामांकन दाखिल किया.
डालटनगंज से ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज राम, श्रीराम सिंह, मुकेश प्रजापति, अनिकेत, अभय कुमार सिंह, अयूब अंसारी एवं इंदू देवी ने पर्चे भरे.
विश्रामपुर से अमित कुमार दूबे, ब्रह्मदेव प्रसाद, रजनी देवी, अजय दूबे, सुधीर कुमार, ननदेव यादव, लक्ष्मण सिंह ने नामांकन किया. इसी तरह पांकी से कांग्रेस प्रत्याशी लालसूरज, देवेन्द्र सिंह ने नामांकन किया.
छतरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर, राजद से विजय राम, बसपा से चंचला देवी, सपा से ममता भुइयां, जेकेएलएम से प्रीति पासवान, निर्दलीय संदीप सरकार, चंद्रमा कुमारी, अनिल मांझी, राजेश रोशन, एलएपी से अवधेश राम, हम सेक्यूलर से कन्हैया राम ने नामांकन दाखिल किया.

Related Articles

Back to top button