
DHANBAD: झारखंड के दुमका से मजदूरी करने केरल गए 37 मजदूरों को झारखंड सरकार की पहल पर सकुशल घर वापसी कराई गई है. जिसके लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित उतार कर उन्हें बस द्वारा उनके गृह जिला दुमका भेज दिया गया.
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि झारखंड में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, जिसे सृजित कर सरकार राज्य के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए प्रयासरत है. झारखंड के मजदूरों को राज्य के भीतर ही काम दिया जाएगा, जिससे कि वह अन्य प्रदेशों में दलालों के चंगुल में नहीं फंस सके और उनका शोषण रोका जा सके.
मालूम हो कि झारखंड के दुमका निवासी 37 मजदूरों को केरल में पहाड़ पर बंधक बनाकर जबरन काम लिया जा रहा था. मजदूरों ने राज्य सरकार से अपने मुक्ति के लिए गुहार लगाई थी. उसके बाद राज्य सरकार ने केरल सरकार से बात कर सभी बंधक मजदूरों को छुड़ाने का काम किया. इसके बाद उन्हें एलेप्पी एक्सप्रेस से झारखंड भेजा गया. जहां धनबाद जिला प्रशासन और झामुमो के नेताओ ने सुरक्षित उतार कर सड़क मार्ग से उनके घर दुमका पहुंचाने का कार्य किया.
इसे भी पढ़ें :धर्म परिवर्तनः बिहार के गया में बड़ी संख्या में महादलितों ने कबूला ईसाई धर्म, जानें वजह




