JharkhandLead NewsRanchi

विशेष केंद्रीय सहायता से मिले 988 करोड़ रुपये से पूरी होंगी 37 सड़क की योजनाएं

Ranchi : भारत सरकार के विशेष केंद्रीय सहायता स्कीम से मिले 988 करोड़ रुपये से झारखंड की 37 सड़क परियोजनाओं के काम में तेजी आयेगी. यह राशि वित्तीय वर्ष समाप्ति के समय ही राज्य को प्राप्त हो गयी थी. अब सभी पथ प्रमंडल को राशि आवंटित करते हुए पूर्व से स्वीकृत योजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा जा रहा है. इंजीनियरों से आवश्यकतानुसार राशि की भी मांग करने को कहा गया है ताकि योजना समय पर पूरी की जा सके. इसमें रांची के नामकुम-डोरंडा रोड, अनगड़ा-हाहे-राहे पथ सहित साहेबगंज, गोड्डा,गिरिडीह, लोहरदगा, चाईबासा सहित कई जिलों की महत्वपूर्ण रोड शामिल हैं. बता दें कि करीब 1653 करोड़ रुपये की राशि केंद्रीय सहायता के रूप में दी गयी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दी गयी है.

इन रोड का निर्माण चल रहा

  • रांगा से सिमलढाब वाया सिमरा-हिरम-डुमली-श्रीरामपुर-इलाकी-भोररबंद रोड- 32 किमी, साहेबगंज रोड डिवीजन- आठ किमी बना, 114 करोड़ लागत.
  • आदित्यपुर आरआइटी मोड़ आदित्यपुर कांड्रा-महुलडीह-हेसल मेन रोड, हाता-चाइबास रोड, लंबाई- 23.95 किमी, नौ प्रतिशत बना, 79.19 करोड़, चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य.
  • एनएच 75 में लगमा से हसनदाग तुसार रोड वाया कारकोमा, लंबाई- 15 किमी, 26 प्रतिशत काम, 65 करोड़.
  • चोड़ीकरण-मजबूतीकरण- रंका से रमकंडा रो, 22 प्रतिशत काम हुआ.
  1. 00 किमी से 20 किमी तक आरसीडी रोड गढ़वा.
  • मजबूतीकरण-पुननिर्माण, बरलंगा-नेमरा- पिरगुल-कसमार, बहादुरपुर एनएच 23-कसमार-खेरचारूपटो-पश्चिम बंगाल सीमा- दो लेन 27 किमी रोड.
  • चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कदवा मोड़ से डंडई प्रखंड से चकला होते हुए रंका रोड- 38.565 किमी.
  • नामकुम-डोरंडा रोड-रांची.
  • चौड़ीकरण-मजबूतीकरण-अनगड़ा-हाहे-राहे पथ.
  • बराही-पहाड़टोली रोड लंबाई 29.35 किमी, ब्रिज के साथ.
  • दो लेन तालीझरी-पोड़ैयाहाट-डांडे रोड, गोड्डा- 31 किमी.
  • फिरोजपुर से भग्याई, मेहरमा से वजीदपुर-बुढ़ासान,झारखंड-बिहार सीमा, गोड्डा जिला, 22 किमी रोड.
  • सिमपुर से राधानगर, पश्चिम बंगाल सीमा तक.
  • गोविंदपुर-साहेबगंज रोड में करमदाहा से निश्वितपुर-98 किमी रोड, जामताड़ा.
  • सिंहपोखरिया-सेरेंगेसिया, जग्गनाथपुर-जैंतगढ़ रोड- 26 किमी, चाईबासा.
  • भंडरा से सेन्हा रोड-ब्रिज निर्माण साथ- 23 किमी, लोहरदगा.
  • कुडू मोड़ से बंसखरचा-लोहरदगा.
  • जामा-जामताड़ा रोड से फुटानी चोक से दिगररी, डुमरिया मोड़-सारठ-करमाटांड़- 28.578 किमी.
  • बाराटांड मोड़ से कुरूवा-रांगामटिया-पालाजोरी- 25 किमी.
  • जीठु-इटखोरी रोड- 9.80 किमी, चतरा.
  • गिरिडीह में बरवाडीह फाटक से बुनियाडीह वाया बहेरवाटांड रोड- 7.9 किमी.
  • गिरिडीह में बालहारा पतना-पिहारा रोड,पतना से गवान रोड 37 किमी.
  • सरिया से कोयरीडीह रोउ, नारायणपुर रोड, 44 किमी.

इसे भी पढे़ें – रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाजरत पलामू का कैदी हथकड़ी निकालकर फरार

Related Articles

Back to top button