
Ranchi: रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाजरत पलामू का कैदी हथकड़ी निकालकर फरार हो गया. पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले कैदी श्याम किशोर चौधरी को 13 अप्रैल रिम्स भर्ती कराया गया था. पेट के ऑपरेशन के बाद 16 अप्रैल को सर्जरी वार्ड में शिप्ट किया गया था. श्याम किशोर चौधरी की सुरक्षा में पलामू जिला बल के हवलदार शनिचरवा उरांव ओर जीतलाल महतो तैनात थे. पलामू से रिम्स पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी बरियातू थाना को दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं बरियातू पुलिस को पूछताछ में कैदी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने बताया कि सुबह पांच बजे लघुशंका के लिए गया था. जबकि जीतलाल महतो ने बताया कि पेट खराब होने की वजह से वह शौचालय जाने के बाद रिम्स दवाखाना दवा लाने गया था. इसी दौरान कैदी फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदला, दीपिका नहीं अब प्रदीप मैदान में, रांची से यशश्विनी सहाय



