JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

झाप्रसे के 37 अधिकारियों को संयुक्त सचिव, अपर सचिव व विशेष सचिव रैंक में मिलेगा प्रमोशन, बैठक में बनी सहमति

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है. उन्हें जल्द प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है. अपर समाहर्ता कोटि से संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि में 14, संयुक्त सचिव से अपर सचिव कोटि में 14 तथा अपर सचिव से विशेष सचिव कोटि में 9 अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा. मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में इस संंबंध में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन कार्यालय में बैठक की गयी.
इसे भी पढ़ें: सचिवालय सेवा के दो अफसरों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

इस बैठक में विकास आयुक्त अरूण कुमार, श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा व कार्मिक विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में अधिकारियों के प्रोन्नति देने पर सहमति दी गयी. अब राज्य के मुख्यमंत्री से इस पर सहमति ली जायेगी, इसके बाद अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिकारियों ने बताया कि सीएस ने आज ही 15 आइपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन देने पर सहमति दी गयी है.

Related Articles

Back to top button