
New Delhi : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका परिवार आज ऐतिहासिक जामा मस्जिद गए. जस्टिन एक सप्ताह की भारत यात्रा पर हैं और देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में शुमार की जाने वाले जामा मस्जिद में वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पहुंचे और वहां करीब 30 मिनट गुजारे.
इसे भी पढ़ें: ट्विटर पर कांग्रेस नेताओं को फॉलो कर रहे अमिताभ बच्चन, सोसल मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म
बुधवार को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका था जस्टिन ने
गौरतलब है कि भारत की सात दिवसीय यात्रा पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो बुधवार को अमृतसर पहुंचे थे. जस्टिन ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और पत्नी संग रोटियां भी बनायी थी. हवाईअड्डे पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उनका स्वागत किया था. ट्रूडो और उनका परिवार कनाडा में बसे विशाल सिख और पंजाबी समुदाय के महत्व को रेखांकित करते हुये सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हरमिंदर साहिब जाकर प्रार्थना किया था. उनकी यात्रा के मद्देनजर इस शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




