
Giridih: गिरिडीह कोर्ट में शनिवार को लगी लोक अदालत में आठ पीठों का गठन कर 329 मामलो का निष्पादन किया गया. जबकि 10 करोड़ 25 लाख 61 हजार की राशि का वितरण हुआ. इसमें भूमि राजस्व और विस्थापन से जुड़े मामले शामिल थे. इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव गोपाल पांडेय, सोनम विश्नोई के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत के जरिए सिर्फ एक ही प्रयास होता है कैसे अनावश्यक मुकदमों से लोगो को राहत दिलाया जाए. इधर लोक अदालत में चेक बाउंस के साथ बैंक से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत प्रकाश, आनंद प्रकाश, सीमा कुमारी, सीजेएम सौरभ गौतम के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर नकेल, सात महीने में 1191 मोबाइल के आईएमईआई और 365 सीम किया लॉक




