National

लॉकडाउन का असर : दिल्ली में शराब पर 70%  कोरोना टैक्स के बाद अब आंध्रप्रदेश सरकार ने भी बढ़ायी कीमत, देश में सबसे महंगी

New Delhi :  देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है. कोरोना वायरस की संक्रमण चेन तोड़ने के लिए पिछले 40 दिनों से लॉकडाउन लगातार लागू है. सरकार की कोशिश लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ छूट के साथ अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की है. केंद्र सरकार ने इसी छूट के तहत शराब प्रतिष्ठानों को भी कुछ खास शर्तों के साथ खोलने की स्वीकृति दी है. केंद्र सरकार की ओर से दी गयी इस छूट के बाद अब राज्यों ने शराब के लिए ऊंची कीमत वसूलना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः सूरत में हिंसक झड़प के बाद मजदूरों ने कहा- हमें कुत्तों की तरह दौड़ाया, अब कभी यहां वापस नहीं आयेंगे

इस कड़ी में दिल्ली  के बाद अब आंध्र प्रदेश का नाम सामने आया है. यहां की सरकार ने भी शराब के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ी हुई दर का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि आंध्र प्रदेश सरकार में पिछले दो दिनों में शराब की कीमत कुल 75 फीसदी तक बढ़ा दी है. आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से जारी शराब की नयी दर के बाद देश में सबसे महंगी शराब इसी राज्य में बिक रही है.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था तेजी से डूब रही है और सरकार चुपचाप देख रही है

आंध्रप्रदेश सरकार ने पहले ही दिन 68 करोड़ का राजस्व जुटाया 

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को शराब की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि की थी. जिसके बाद मंगलवार को इसमें 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई. इस तरह अब पूरे प्रदेश में शराब एमआरपी से 75 प्रतिशत अधिक दाम पर लोगों को मिल रही है. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश ने शराब बिक्री के पहले दिन 68 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था.

वहीं दिल्ली सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों को भी शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. साथ ही केजरीवाल सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका देते हुए मंगलवार से इस पर 70 फीसद अतिरिक्त  कोरोना टैक्स लगाने का एलान किया है. इसे ‘स्पेशल कोरोना फ़ीस’ का नाम भी दिया जा रहा है. इसे तुरंत लागू भी कर दिया गया है. इस तरह दिल्ली में 1000 रुपये में मिलने वाली शराब अब 1700 रुपये में मिल रही है.

इसे भी पढ़ेंः कमर कस लीजिये, खर्चे घटा लीजिये, जल्द ही बेतहाशा बढ़ने वाली है महंगाई

One Comment

  1. 301285 267574Wow, remarkable weblog structure! How long have you been running a weblog for? you made running a weblog look straightforward. The whole look of your website is magnificent, neatly as the content material! 83055

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button