
Jamshedpur : सरायकेला–खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत उरमाल के पास ऑटो और मिनी ट्रक के बीच रेस के बाद दोनों वाहन टकराकर सड़क पर पलट गए. इस घटना में दोनों वाहनों पर सवार कुल 22 मजदूर घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना के सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है.

घायलों मे तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक मिनी ट्रक में कुछ मजदूरों को लेकर जाया जा रहा था. वहीं कुछ लोग ऑटो में सवार होकर जा रहे थे. पीछे से ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक करने के लिए अपनी रफ्तार बढ़ाई इसी बीच ऑटो ने भी रफ्तार बढ़ा दी. सामने से आ रहे बड़े वाहन से बचने के क्रम में मिनी ट्रक ऑटो से जा टकराई जिससे दोनो वाहन पलट गए. सभी घायल टीकर के रहने वाले है.
ये भी पढ़ें : आदित्यपुर में हाईवा की चपेट में आकर कपाली के युवक की मौत, एक घायल




