Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

BIG BREAKING : 31 जनवरी तक के लिए बढ़ायी गयीं राज्य में लागू पाबंदियां

Ranchi : राज्य सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार में जारी पाबंदियां 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि फिलहाल मौजूदा गाइडलाइन अगले आदेश तक जारी रहेंगी. आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह जानकारी दी.. उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 15 जनवरी तक पाबंदियां लगायी गयी थीं.

इसे भी पढ़ें:रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

जारी रहेंगी ये पाबंदियां

1. सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 31 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद रहेंगे.

2. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे.
3. आगामी 31 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे.
4. रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी.
5. आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे.
6. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे.
7. सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे. बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा.

इसे भी पढ़ें :पथ निर्माण विभाग के एक दर्जन जेई का तबादला

Related Articles

Back to top button