Lead NewsNationalNEWS

चीन के अस्पताल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 71 रेस्क्यू किए गए

New Delhi: चीन की राजधानी बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है.

एजेंसी के मुताबिक  ये हादसा दोपहर के वक्त हुआ था. जब आग लगी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रहे थे. कुछ लोग खिड़कियों के जरिए एयरकंडीशन पर खड़े हो थे, जबकि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल से छलांग तक लगा दी.

Related Articles

Back to top button