JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति जल्द, प्रक्रिया शुरू

Ranchi: राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति जल्द मिलेगी. शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है.माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने कालावधि पूर्ण चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की औपबंधिक वरीयता सूची निर्माण एवं प्रकाशन का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. निदेशक ने कहा है कि झारखंड सरकारी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली, 2015 यथा संशोधित नियमावली 2022 के तहत प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति के लिए कालावधि पूर्ण चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की औपबंधिक वरीयता विभागीय वेबसाईट education.jharkhand.gov.in एवं schooleducation.jharkhand.gov.in में प्रकाशित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील बात करते वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय के सूचनापट्ट पर अपने जिले से संबंधित अथवा पूरी सूची को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करेंगे. संबंधित शिक्षक से उक्त औपबंधिक वरीयता सूची के विरुद्ध त्रुटि सुधार / आपत्ति संबंधित अभ्यावेदन (Undertaking सहित) 27 अप्रैल, 2023 तक प्राप्त कर ली जाय.

औपबंधिक वरीयता सूची के विरुद्ध त्रुटि सुधार / आपत्ति विहित प्रपत्र में संबंधित सूचना के लिए अभ्योवदन पत्र निर्गत की तिथि से 15 दिनों के अंदर संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी साक्ष्य सहित विशेष दूस के माध्यम से समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, सूची में अंकित विवरण छूटे विवरण अथवा कालावधि पूर्ण कर चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक/शिक्षिका जो उपर्युक्त योग्यता / अर्हताधारित करते हैं और उनका नाम इस औपबंधिक सूची में प्रविष्ट नहीं है, से संबंधित विवरण अगले 10 दिनों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर औपबंधिक वरीयता सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा. इस वरीयता सूची के आधार पर किसी प्रकार का वैधानिक दावा मान्य नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button