
Jamshedpur : टाटा आर्चरी एकेडमी के तत्वाधान में जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 1 से 10 अक्टूबर तक 40 वां एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश भर के विभिन्न राज्यों से लगभग 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड चरण में खेला जाएगा. प्रत्येक 3 दिन में विभिन्न राउंड में विजेता हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा. चयनित विजेता खिलाड़ियों को एशियन गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-पिता की मौत के बाद 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ससुर व जेठ के बेटे पर लगाया आरोप




