
Ranchi: 15 से 26 फरवरी तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होना है. इसके लिए सीनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल 17 जनवरी को 11:00 से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा. इस ट्रायल में झारखंड की कोई भी सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया से पूर्व से निबंधित खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया का आई कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति लानी होगी. जो खिलाड़ी पूर्व से निबंधित नहीं हैं, वे नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सरकार द्वारा निर्गत कोई भी एक दस्तावेज (जिसमें पूरा पता, जन्म तिथि अंकित हो) साथ में अनिवार्य तौर पर लाएंगे.
इसे भी पढ़ें: रांची : सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में राजभवन तक विशाल मौन पदयात्रा




