
Kolkata : बंगाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को एक बार फिर 1390 नये मामले आये एवं 24 लोगों की मौत हुई हुई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की संख्या 32 हजार को पार कर गयी है. कुल संक्रमितों की संख्या 32838 हो गयी है, जिनमें 11927 एक्टिव केस हैं. हालांकि एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होनेवाले रोगियों की संख्या 19931 है. पिछले 24 घंटे में 718 मरीजों को छुट्टी दी गयी है. रिकवरी रेट घट कर 60.69 फीसदी हो गयी है, जो 5 दिन पहले 64.93 फीसदी थी.
इसे भी पढ़ें – भाजपा का दावा झूठा निकला, PM Cares Fund से नहीं खरीदा गया एक भी वेंटिलेटर, RTI से हुआ खुलासा
कुल 980 की मौत
वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से राज्य में 24 लोगों की मौत के बाद मरनेवालों का आंकड़ा बढ़ कर 980 हो गया है. जो 24 मौतें हुई हैं उनमें उत्तर 24 परगना में 8, कोलकाता में 7, हावड़ा में 5, दक्षिण 24 परगना में 2 एवं हुगली व दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है. उल्लेखनीय है कि हर दिन राज्य में बड़ी संख्या में नये मामले सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार को भी 1435 नये मामले आये थे एवं 24 लोगों की मौत हुई थी. रविवार को भी रिकॉर्ड 1560 नये मामले एवं 26 लोगों की मौत हुई थी. शनिवार को 1344 नये मामले एवं 26 लोगों की मौत हुई थी.
इसे भी पढ़ें – कोरोना मरीजों की प्रतिदिन बढ़ती संख्या सरकारी आंकड़ों और उसकी तैयारियों को बेपर्दा कर रही है
कोलकाता से रिकॉर्ड 524 व उत्तर 24 परगना से 293 नये मामले आये
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी कोलकाता से एक बार फिर रिकॉर्ड 524 नये मामले आये हैं. एक दिन पहले भी कोलकाता से 418 नये मामले आये थे. कोलकाता में संक्रमितों की कुल संख्या 10550 हो गयी है, जिनमें 4113 एक्टिव केस हैं. कोलकाता में अबतक सर्वाधिक 516 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद उत्तर 24 परगना से 293 (एक दिन पहले 363), हावड़ा से 119, दक्षिण 24 परगना से 143 एवं हुगली से 31 नये मामले आये हैं. उत्तर 24 परगना में संक्रमितों का आंकड़ा 6285 (2780 एक्टिव केस), हावड़ा में 4239 (1257 एक्टिव केस), दक्षिण 24 परगना में 2466 (1093 एक्टिव केस) एवं हुगली में 1613 (448 एक्टिव केस) हो गया है. इसके अलावा पश्चिम मेदिनीपुर से 67, मालदा से 52, दक्षिण दिनाजपुर से 42, पूर्व मेदिनीपुर से 40, पश्चिम बर्धमान से 25, उत्तर दिनाजपुर से 16, नदिया से 9, मुर्शिदाबाद से 8, दार्जिलिंग से 6, जलपाईगुड़ी व पूर्व बर्धमान से 4- 4, बीरभूम से तीन, कलिमपोंग से दो एवं अलीपुरद्वार जिले से 1 नये मामले आये हैं.
इसे भी पढ़ें – 99 फीसदी अंक के साथ जेवीएम की हर्षा प्रियम सिटी टॉपर, ब्रिजफोर्ड के शाश्वत 98.6 फीसदी के साथ सेकेंड टॉपर



