
Jamshedpur : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी), जमशेदपुर का 11वां दीक्षांत समारोह शनिवार, 18 दिसंबर को संस्थान परिसर में संपन्न होगा. दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऑनलाइन तथा जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा का ऑफलाइन व्याख्यान होगा. उक्त जानकारी संस्थान के निदेशक करुणेश कुमार शुक्ला ने संवाददाताओं को संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 400 छात्र-छात्राओं को इस दीक्षांत समारोह के लिए बुलाया गया है.
इसे भी पढ़ें – कोडरमा : DVC से इंसाफ की गुहार लगा रहा है एक परिवार, मौत के पांच दिन बाद भी मुआवजे पर नहीं बनी बात
इस अवसर पर डीन एकेडमी अमरेश कुमार ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र बिट्टू कुमार टॉपर हैं, वहीं पीजी टॉपर वाइ वाहिनी है. उन्होंने बताया कि इस बार कंप्यूटर साइंस के छात्र का रिकॉर्ड 57 लाख के पैकेज पर विदेशी कंपनी एटासालियन में प्लेसमेंट हुआ है. इसके अलावा 40 से 50 लाख के पैकेज पर संसथान के 65, छात्रों का 30 से 40 लाख के पैकेज पर 120 छात्रों का,और 20 से 30 लाख के पैकेज पर 220 छात्रों का कैंपस सलेक्शन हुआ है. इसमें कंप्यूटर साइंस के 97, सिविल के 80, इलेक्ट्रिकल के 84, इलेक्ट्रोनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 96, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 89, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 72 और मेटलर्जी के 81 और एमसीए के 92 छात्र शामिल हैं. कल दीक्षांत समारोह में कुल 904 छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया जायेगा. 587 को बी टेक, 145 को एम टेक, 84 को एमएएससी और 16 को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – श्रमायुक्त के बुलावे पर वार्ता में नहीं आया जेएमटी का कोई अधिकारी, यूनियन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी




