
Koderma: कोडरमा वन प्रक्षेत्र के लोकाई में गुरुवार को वन विभाग ने ब्लू स्टोन के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की है. वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में वन विभाग की पुलिस टीम और कर्मियों ने संयुक्त रूप से अवैध उत्खनन को लेकर कार्रवाई किया. जिसमें 8 बोरा ब्लूस्टोन जब्त किया गया है. इस दौरान अवैध उत्खनन वाले स्थान से एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. वन विभाग के द्वारा जब्त किए गए ब्लूस्टोन और मोटरसाइकिल को वन विभाग के कार्यालय में रखा गया है. फिलहाल इस अवैध उत्खनन के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

वन विभाग अवैध उत्खनन से जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है. इधर इंदरवा के पास स्थित सलईडीह में भी छापेमारी की गयी, जहां राजेंद्र यादव (पिता डेगन यादव) के पुराने घर से 104 बोरा ब्लू स्टोन बरामद किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी की.




