Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRamgarh

रामगढ़ में मांडू थाना क्षेत्र से 11 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Ramgarh: पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक 12 जुलाई 2023 को वरीय पदाधिकारी के माध्यम से थाना प्रभारी, माण्डु को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधकर्मी लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। तथा सभी एक मारुती ओमनी मैन में सवार होकर रामगढ़ क्षेत्र में भ्रमणशील है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु0 नि0 अंचल के नेतृत्व में मांडु थाना प्रभारी पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ मांडू थाना के मुख्य द्वार स्थित एन एच -33 पर हजारीबाग की और जाने वाली रूट में बेरिकेट लगाकर चेकिंग प्रारम्भ किया। दिनांक- 13.07.2023 को करीब 00.30 बजे रात्रि में एक मारुती मैन को रामगढ़ की और से काफी तेजी में अपनी ओर आते देख रुकने का ईशारा किया, परन्तु वाहन चालक चकमा देकर भागने का प्रयास किया। जिसे साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से कुल 11 अपराधकर्मियों को पकड़ा गया, जिसके पास से अवैध अग्नेयास्त्र बरामद की गयी है। घटना के संबंध में माण्डु थाना काण्ड संख्या-152/23 दिनांक 13.07.23 धारा-300 / 402 मा०वि० एवं 25 (1-बी) ए 26(11) / 35 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है.

इस दौरान पुलिस ने किशोर कुमार उर्फ बिहारी उम्र करीब 22 वर्ष पे०- जमीदार महतो सा०–पाच विगहा थाना-रफीगंज जिला- औरंगाबाद (बिहार) वर्तमान पता- ग्राम भराजो, थाना टाटीझरिया, जिला हजारीबाग, मुकेश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे० चेतलाल साव सा० चानो सखिया थाना मुफ्फसिल, हजारीबाग एवं अपने आप को ओमनी गाड़ी का चालक बताया, हिमांशु कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पे० उमेश साव सा 0 ओरिया थाना-मुफ्फसिल, जिला हजारीबाग, बॉबी कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पे0 सुरेश पासवान सा०-पसई, थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग, अजीत कुमार साव उम्र करीब 21 वर्ष पे०–विजय साव, सा0 करियातपुर, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग, सोनू कुमार उर्फ सेण्टी उम्र करीब 22 वर्ष पे० रत्न साव सा० कोर्रा थाना कोर्रा जिला-हजारीबाग, बलराम मुण्डा उम्र करीब 35 वर्ष पे0 स्व० पतिराम मुण्डा सा०- गुरवा बस्ती (अशोक हांसदा के घर के बगल में) थाना मुफ्फसिल, जिला हजारीबाग, तैयब अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पेo- समीम अंसारी मरहेता थाना मुफ्फसिल, जिला-हजारीबाग, कुन्दन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० कृष्णा प्रसाद साथ सा०- करियातपुर, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग, विकाश गुप्ता उर्फ शिवा उम्र करीब 21 वर्ष पे०- स्व० बिन्देश्वर साव सा०-साहपुर थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग, राकेश साव उम्र करीब 22 वर्ष पे० राजगीर साव सा०- ओरिया, थाना- मुफ्फसिल, जिला- हजारीबाग अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने देशी पिस्टल मैगजीन सहित 04 पीस, रिवाल्वर मैगजीन सहित 01 पीस, देशी कट्टा मैगजीन सहित 01 पीस, जिन्दा गोली 12 पीस, खाली मैगजीन-01 पीस, मिसफायर गोली-01 पीस, भुजाली- 02 पीस, मोबाइल-11 पीस,सिल्वर रंग का मारूती भेन नं0- जे एच 02 आर 4996 सामान बरामद किया. छापामारी दल में पु०नि० रविन्द्र कुमार सिंह, मांडू अंचल, पु०अ०नि०अवधेश कुमार, प्रभारी माण्डु थाना पु०अ०नि० गोतम कुमार माण्डु थाना, पु०अ०नि० संतोष कुमार गुप्ता, माण्डु थाना, पु०अ०नि० अनिल हेम्रेम माण्डु थाना, स०अ०नि० दिलीप कुमार पासवान, स०अ०नि० सुरेन्द्र सोए माण्डु थाना, स०अ०नि०रमाकांत सिंह माण्डु थाना व सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button