JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhanad: मनरेगा कर्मियों का मजदूर दिवस के दिन से लंबित मांगों को लेकर पदयात्रा, तीन को राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Ranchi: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक बुंडू प्रखंड के प्रांगण में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने किया। संघ ने अपने लंबित मांगों को लेकर एक मई से पदयात्रा करने का निर्णय लिया. अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन से यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातू अड़की से राजभवन तक किया जायेगा. वहीं तीन मई को राजभवन के समक्ष मनरेगा कर्मियों का विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा. आज की बैठक में पदयात्रा को लेकर पूरा रूपरेखा तैयार कर लिया गया है, रोड मैप और रात्रि विश्राम के जगह को चिन्हित किया गया. मजदूर दिवस के दिन से भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलीहातू से पदयात्रा प्रारंभ किया जाएगा जो दोपहर में अड़की प्रखंड में विश्राम किया जाएगा, उसके बाद अड़की से तमाड़ तक पदयात्रा किया जाएगा. रात्रि विश्राम तमाड़ में किया जायेगा. दो मई को पदयात्रा का दूसरा दिन तमाड़ से बुंडू प्रखंड होते हुए रामपुर पंचायत तक किया जायेगा. रात्रि विश्राम रामपुर पंचायत में किया जाएगा. तीसरा दिन रामपुर पंचायत से दुर्गा सोरेन चौक होते हुए राजभवन तक पदयात्रा किया जाएगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी जिला के जिला अध्यक्ष सचिव और क्रांतिकारी साथी उपस्थित हुए. मुख्य रूप से संजय प्रमाणिक, विकास पांडे ,देवेंद्र उपाध्याय, दीपक महतो दीपक सिंह जितेंद्र सिंह जितेंद्र झा ,मृत्युंजय महतो ,दयाशंकर, बजरंग प्रसाद ,पूरन सिंह मुंडा ,आदि उपस्थित हुए

ये है प्रमुख मांग

वेतनमान विसंगति को दूर करना.
समान काम समान वेतन.
नियमितीकरण करना.
राज्यकर्मियों की तरह सुविधा उपलब्ध कराना.
मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति सेवा शर्त एवं कर्तव्य नियमावली संशोधन को सार्वजनिक किया जाए.

Related Articles

Back to top button