JharkhandNEWSRanchi

झारखंड सचिवालय सेवा संशोधन नियमावली 2023 लागू, 25 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जायेंगे

Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा संशोधन नियमावली 2023 लागू कर दी गयी है. राज्य मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के बाद सचिवालय में रिक्त 833 से अधिक पदों पर नियुक्ति का भी रास्ता साफ हो गया. कार्मिक विभाग जल्द ही झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को नियुक्ति परीक्षा के लिए अधियाचना भेजेगा. जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ग्रेड में नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा समकक्ष उत्ती्रण होना अनिवार्य होगा. वहीं, 15 प्रतिशत नियमित पदों को वैसे वरीय सचिवालय सहायक की प्रोन्नति से भरा जाएगा, जिनके नाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ग्रेड की प्रचर सूची में शामिल हो. वहीं, 10 प्रतिशत नियमित पदों को झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा के वरीय सचिवालय सहायक तथा आशुलिपिक दोनों पांच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर चुकनेवाले स्नातक योग्यताधारी होंगे. इसके लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा समय-समय पर प्रतियोगिता परीक्षा ली जायेगी. वहीं, नये संशोधन में सचिवालय सेवा में नियुक्ति के लिए पूर्व में किए गये सामान्य वर्ग के लोगों के लिए झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक-इंटर किए जाने के प्रावधान को शिथिल कर दिया गया है. वहीं, स्थानीय रीति-रिवाज परंपरा जाने की अनिवार्यता भी अब नहीं रही.

Related Articles

Back to top button