Corona_UpdatesJharkhandMain SliderRanchi

झारखंड में 1013 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 9 मरीजों की मौत, संक्रमण का आंकड़ा 84664 पहुंचा

Ranchi: झारखंड में गुरुवार को 1013 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 84664 पहुंच गया है. इनमें सक्रिय केस 11482 हैं.

गुरुवार को कन्फर्म हुए मरीजों में रांची से 266, बोकारो से 106, चतरा से 6, देवघर से 36, धनबाद से 50, दुमका से 29, पूर्वी सिंहभूम से 165, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 20, गुमला से 14, हजारीबाग से 58, जामताड़ा से 4, खूंटी से 19, कोडरमा से 24, लातेहार से 16, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 33, पलामू से 11, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 46, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 34 लोग शामिल हैं.

बीते 24 घंटों में 9 कोरोना मरीजों की जान भी गयी है जिनको मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 721 हो गयी है. वहीं राज्य में अब तक कुल 72461 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – अनलॉक-5 : 8 अक्टूबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर खुलेंगे धार्मिक स्थल, सादगी से मनेगी दुर्गापूजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button