Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बनने वाले कई महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया है. भवन निर्माण विभाग से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने को कहा है ताकि योजनाएं समय पर धरातल पर आ सके. एचईसी के कुटे में नया एटीआई भवन निर्माण, गुमला व लोहरदगा में समाहरणालय भवन निर्माण, ईवीएम वेयरहाउस रांची, इवीएम वेयरहाउस गुमला के निर्माण के लिए आ रही भूमि संबंधी विवादों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा है. राजस्व भूमि सुधार विभाग को कहा है कि वे जल्द ही भूमि को उपलब्ध कराके इसे संबंधित विभाग को ट्रांसफर किया जाये ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जा सके. बता दें कि बीते साल ही राज्य सरकार ने इन सारी योजनाओं की स्वीकृति दी थी, जिस पर अब काम प्रारंभ किया जाना है.
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना : राजधानी रांची में आवास पूरा नहीं करने वालों पर होगा एक्शन




