Court NewsLead News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन संबंध बनाने के दोषी को 10 साल की सजा

Ranchi : शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी करार संदीप कुमार उर्फ संदीप साव को पोक्सो कोर्ट ने कड़ी सजा सुनायी है. पोस्को मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को संदीप को 10 साल की सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अदालत ने संदीप को 11 जुलाई को दोषी ठहराया था. बता दें कि संदीप हजारीबाग के छोटकी बरही निवासी है. वह सदर थाना क्षेत्र में पीड़िता के घर में किराये पर रहता था. आरोप है कि पहले उसने नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ यौन संबंध बनाते रहा था. पीड़िता ने मामले को लेकर सदर थाने में 23 फरवरी 2020 को संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी परमानंद यादव ने पीड़िता समेत तीन गवाहों को प्रस्तुत किया था.

इसे भी पढ़ें – मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

Related Articles

Back to top button