JharkhandLead NewsRanchi

चार साल से लापता महिला डॉक्टर को ढूंढ रहा है विभाग

Ranchi : हजारीबाग के ईचाक सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित डॉ नीतू कुमारी अगस्त 2017 से अनुपस्थित हैं. अब स्वास्थ्य विभाग डॉ नीतू को ढूंढ रहा है. विभाग को बगैर सूचना दिये डॉ नीतू गायब बतायी जा रही हैं. इस बात की हजारीबाग सिविल सर्जन ने विभाग को भी दे दी है. सूचना पाते ही विभाग ने कई बार डॉ नीतू के आवास पर स्पष्टीकरण से संबंधित पत्र भेजा गया लेकिन, उस स्पष्टीकरण का आज तक विभाग को जवाब नहीं मिल पाया है.

इसे भी पढ़ें:रेलयात्री ध्यान दें… 12 दिसंबर को जसीडीह से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी

डाक विभाग से भी भेजा गया पत्र वापस लौट आया

विभाग की ओर से डॉ नीतू कुमारी को कई पत्र भेजे गये लेकिन, एक पत्र का भी जवाब नहीं आया. यहां तक की उन्हें डाक से भी पत्र भेजा गया वो भी वापस आ गया है.

इसे भी पढ़ें:NIA की पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे, आतंकी जफर अब्बास साइबर क्राइम करने में भी एक्सपर्ट

विभाग ने की है कार्रवाई

डॉ नीतू कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गयी है. विभाग ने तीन वेतन वृद्धि रोक दिया है. एक बार स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने डॉ नीतू कुमार को पत्र भेज कर 24 दिसंबर तक जवाब मांगा है.

इसे भी पढ़ें:ग्रामीण विकास योजनाओं में खर्च नहीं हुए 140 करोड़, राजकोष में होगी ट्रांस्फर

Related Articles

Back to top button