
Chakradharpur: जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए 10 किलो एक बूबी ट्रैप आईईडी बम को पुलिस ने बरामद कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा 27 मई 2023 से नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा और गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुईडा़ एवं मारादिरी के सीमा क्षेत्र में अभियान में लगातार सफलता मिल रही है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना अंतर्गत हाथीबुरु के जंगली पहाड़ी इलाका में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाया गया.10 किलो एक बूबी ट्रैप एलईडी बम को पुलिस द्वारा बरामद कर सुरक्षा का दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के द्वारा नष्ट कर दिया गया. इस घटना के बाद भी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की अभियान जारी है. इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, कोबरा 209, 203 बटालियन, सीआरपीएफ के 197,193,174, 157, 134 ,60,26,07, 5. बम निरोधक दस्ता सी०आर०पी०एफ० 60 बटालियन,झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता 154 बटालियन के जवान शामिल थे.




