DeogharJharkhandNEWS

देवघर: शिवगंगा में स्नान करने के दौरान दो लोग डूबे, एक की मौत

नशे में सुरक्षा घेरा तोड़ स्नान कर रहे थे दोनों श्रद्धालु

Deoghar: आज सुबह शिवगंगा में स्नान करने के दौरान बिहार के लखीसराय के दो व्यक्ति डूब गए. जिसमें से एक की मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार स्नान के दौरान आज सुबह दो श्रद्धालु की शिवगंगा में डूबने की सूचना प्राप्त होते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों, डीटीओ एवं एनडीआरएफ बचाव दल को मौके पर भेजा. जिसके पाश्चत एनडीआरएफ के जवानों द्वारा रेस्क्यू कर एक श्रद्धालुओं लखीसराय के जयशंकर को बचाया गया. वहीं एनडीआरएफ टीम द्वारा काफी मसक्कत के बाद रेस्क्यू कर दूसरे व्यक्ति गौरव कुमार का शव को निकाला गया. ज्ञात हो कि शिवगंगा में स्नान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर शिवगंगा की गहराई में जाने के खतरों के बारे में चेतावनी दी जाती है तथा शिवगंगा में प्रवेश हेतु सीमा निर्धारित की गई है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त श्रद्धालुओं शराब का सेवन किये हुए थे. जिसके वजह से श्रद्धालुओं द्वारा नियमों की अनदेखी कर खतरे के दिए गए निशान से आगे जाकर स्नान कर रहे थे और इसी दरम्यान यह हादसा हुआ. ऐसे में शिवगंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह होगा कि जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे और सुरक्षा घेरे को पार कर शिवगंगा में स्नान न करें.

इसे भी पढ़ें: कैश कांड: कांग्रेसी विधायकों को ED ने फिर भेजा समन, इरफान को 6, कच्छप को 7 व कोंगाड़ी को 8 फरवरी को बुलाया

Related Articles

Back to top button