Chaibasa

भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न, लोकसभा चुनाव की बनी रणनीति

मोदी सरकार के 10 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा : डा गोस्वामी

Chakradharpur:  भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा स्तरीय कोर कमिटी तथा चुनाव प्रबंधं समिति की बैठक, लोकसभा केंद्रीय कार्यालय मधु बाजार चाईबासा में सम्पन्न हुई. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम लोकसभा प्रभारी डा. दिनेशानन्द गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा.10 वर्षों में मोदी सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पी एम आवास मुहैया कराया.उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्सन एवम सिलिंडर दिये ये.विगत 3 वर्षों से देश के 80 करोड़ लोंगों को मोदी सरकार मुफ्त राशन कर रही है.डा.गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क कर लोकसभा चुनाव में भरतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने का आह्वाहन किया.उन्होंने कहा कि इस बार सिंहभूम सहित राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटें भाजपा जितने में कामयाब होगी तथा भारतीय जनता पार्टी को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगें. सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रत्यासी सांसद गीता कीड़ा  ने कहा कि विगत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को विकसित करने में लगे हुए हैं.मोदी सरकार को विशेष कर गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं के साथ सभी तबके के जन जन की चिंता है. उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर रहे हैं. सबका साथ सबका विश्वास मोदी जी का मूल मंत्र है. उन्होंने कहा कि आज चुनाव संचालन समितियों का घोषणा हो चुका है.सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों से लेकर बूथों तक आज से ही कार्य मे लग जाय.उन्हें जहां कार्यकर्ता बुलाएंगे मैं आपके यहां जरूर जाऊंगी.प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुँवर गागराई ने कहा कि हम सब को मिलकर बूथों पर ध्यान फोकस करना है और पार्टी की ओर से मिले सभी जिम्मेवारीयों को एक एक बूथ के जनता को बताना है.प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज देश ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याति प्राप्त किये है वो असज तक किसी दूसरे नही कर सके है. भारतदेश सभी क्षेत्र में उन्नति का शिखर छूता चला जा रहा है.जिलाअध्यक्ष संजय पांडे ने आये सभी 6 विधान सभा के प्रमुख नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और सभी से अनुरोध किया कि पार्टी से मिले सभी कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक कार्य किया है, जिसके लिये वे आभार प्रगट करते हुए आगे के लिये चुनाव कार्य मे मिले जिम्मेवारियों का निर्वहन करने को कहा.

लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू ने लोकसभा कोर कमिटी,विधान सभा कोर कमिटियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी विधान सभा मे 15 मार्च तक चुनाव कार्यालय खोल कर उद्घाटन करवा लेना है.साथ ही 15 मार्च के पहले सभी विधान सभा मे कोर कमिटी की बैठक संचालन समिति के साथ कर लेनी है. हमे ज्यादा से ज्यादा मतों से सिंहभूम लोकसभा में जीत दिला कर पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है.

Related Articles

Back to top button