JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

भाकपा ने संसद भवन के उद्घाटन विवाद को लेकर फूंका पुतला, कहा -राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Ranchi: भाकपा, माकपा वामदलों की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के पुतला दहन कर कल 28 मई 2023 को होने वाले संसद भवन के उद्घाटन का विरोध किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,सीपीआईएम के एसके राय मौजूद थे. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपनी तानाशाही रवैया को अपनाते हुए देश के प्रथम नागरिक आदिवासी महिला राष्ट्रपति को संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर नहीं बुलाकर अपमान किया गया है, जबकि देश की संसद राष्ट्रपति के आदेश से बंद होता है और खुलता है. संसद के अंदर जो भी बिल पास होता है या संसद के अंदर जो भी कानून बनाया जाता है राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से लागू होता है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार एकाधिकारवादी नीति पर चल रही, विरोध जरूरी : वृंदा करात

देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति को उद्घाटन के मौके पर नहीं बुलाकर अपमान किया गया है. इसीलिए देश के 21 राजनीतिक दलों के लोगों ने बहिष्कार किया, उसी के विरोध में आज पुतला दहन किया गया है. RSS के इशारे पर देश के प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि तानाशाही के कारण देश के लोकतंत्र खतरे में है. देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और लाल झंडा हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है ।इसीलिए कल संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर सुबह 9:00 बजे 28 मई को अल्बर्ट एक्का चौक के समक्ष संविधान के पाठ कर संविधान को बचाने के लिए संकल्प लेंगे.

पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,सीपीआईएम के एसके राय, सीपीआई के इम्तियाज खान , आलोका कुजुर, शुभा कुमारी, राजेंद्र रविदास सुमन राव इरशाद अंसारी हसीब अंसारी, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद फिरोज ,गुलाम रसूल, रंजू कुमारी श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, मोहम्मद अनवर राइम ,रमेश महली मोहम्मद अमीर राइम, किरन कुमारी,संथाल अनसारी नीरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button