
Ranchi: गृह विभाग ने 30 जनवरी को चार आईपीएस समेत 95 डीएसपी का तबादला किया था. हालांकि शाम को बदलती राजनीतिक परिस्थिति में इसपर रोक लगा दी गयी थी. जिन अफसरों का तबादला किया गया था, उन्हें मौजूदा जगह पर ही बने रहने को कहा गया था. अब पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर अविलंब प्रभार ग्रहण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन मांगा है.
डीजीपी के आदेश पर आईजी मानवाधिकार ने आदेश जारी कर दिया है. इनमें चार आईपीएस और नवप्रोन्नत डीएसपी भी शामिल हैं. प्रशिक्षु आईपीएस कुमार शिवाशीष को हजारीबाग एसडीपीओ, ऋत्विक श्रीवास्तव को एसडीपीओ देवघर, पारस राणा को एसडीपीओ चक्रधरपुर और राकेश सिंह को एसडीपीओ विश्रामपुर बनाया गया है. वही राजधानी रांची के सदर डीएसपी अमित कुमार, सिटी डीएसपी कुमार वेंकटेश रमन, हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्र को बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 346 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर, तीन साल से एक ही जिले में थे तैनात




