JharkhandLead NewsRanchi

29 लोक सेवकों एवं अन्य के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार में लिप्त और आरोपित 29 लोक सेवकों एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की अनुमति ACB  को दिये जाने संबंधी प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. यह पूरा मामला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ा है. इसमें कई कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और संवेदकों के खिलाफ अनियमितता के आरोपों को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाना है.

यह है पूरा मामला

धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायतों में वर्ष 2010-11 और 2013-14 में लगाये गये नलकूप एवं अन्य योजना में अनियमितता से जुड़ा यह मामला है. इससे संबंधित शिकायत पर निगरानी विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज है. इनमें संजय कुमार झा, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, प्रमोद कुमार, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता,  दया शंकर प्रसाद, तत्कालीन सहायक अभियंता,  सुमेश्वर मिश्रा, तत्कालीन कनीय अभियंता,  वंश नारायण राम, तत्कालीन कनीय अभियंता, जेम्स विलियम टोपनो, तत्कालीन प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी, विनोद कुमार, मेसर्स विनोद इंटरप्राइजेज, धनबाद, मेसर्स शिवपूजन प्रसाद, धनबाद,  संवेदक  चंद्रशेखर झा, धनबाद,  संवेदक सियाराम राय, धनबाद और संवेदक मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन, धनबाद समेत कई आरोपित हैं.

इसे भी पढ़ें – दीवाली की रात अल्बर्ट एक्का चौक के पास की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, दूसरे नंबर पर कचहरी चौक का इलाका

Related Articles

Back to top button