
Ranchi : दीवाली पर जम कर हुई आतिशबाजी ने राजधानी रांची की आबोहवा बिगाड़ कर रख दी. हालत यह हो चुकी है कि राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ा रहा. दीवाली के दिन अल्बर्ट एक्का चौक पर वायु प्रदूषण का लेवल सबसे अधिक 90.4 रिकॉर्ड किया गया. यह आंकड़ा शाम 6 बजे से शाम सात बजे के बीच रहा. वहीं रात 11 बजे से 12 बजे के बीच यह लेवल घट कर 74.8 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा दर्ज आंकड़ों में दूसरे नंबर पर कचहरी चौक का इलाका रहा. दीवाली की रात यहां वायु प्रदूषण का आंकड़ा शाम 6 बजे से सात बजे तक सबसे कम 69. 2 और सबसे अधिक 84.2 रिकॉर्ड किया गया. जबकि, silense एरिया हाइकोर्ट का इलाका भी वायु प्रदूषण से अछूता नहीं रहा. दीवाली के दिन रात 8 बजे से 9 बजे तक AQI(air quality index) 74.0 से 83.1 रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जाने क्यों…



