
Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को इंसिडेंट कमांडर-सह-कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान राहगीरों और वाहनों को रोककर मास्क नहीं पहने पाये गये लोगों को फटकार लगाते हुए मास्क पहनने की सख्त चेतावनी दी गयी. साथ ही लोगों के बीच मास्क का वितरण करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहने रहने की सलाह दी गयी. कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाये जाने पर तीन दुकानों को 24 घंटे के लिए तथा एक दुकान को अगले 72 घंटे के लिए बंद कराया गया है. मास्क चेकिंग अभियान में शामिल टीम ने लोगों को बताया कि कोरोना से बचने के लिए हमेशा मास्क का उपयोग करें. साथ ही बाजार में खरीदारी करने आने पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी करना है.




