ChaibasaCrime News

चक्रधरपुर में दो मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में दो लोग घायल, एक रेफर

Chaibasa: रांची से चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई चक्रधरपुर पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद दोनों व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने से उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना के केंदो गांव निवासी भोला कैवत अपनी मोटरसाइकिल से चेक नाका की ओर से भगत सिंह चौक की ओर से जा रहा था. इस दौरान एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था. इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें: 29 करोड़ रूपए खर्च होने के बाद भी चक्रधरपुर शहरवासी प्यासे,विभाग की लापहरवाही से शहरी जलापूर्ति योजना पर लगा ग्रहण: शशिभूषण सामड

दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोटें लगी है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. जबकि केंदो गांव निवासी भोला कैवत को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. मालूम हो कि निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना, समाज सेवी कुमार विवेक दोनों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया कर परिजनों को सूचना दी.

Related Articles

Back to top button