
Ranchi: बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए जेबीवीएनएल की ओर से कैंप लगाया जा रहा है. कैंप अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों में लगाया जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया में भी इसके लिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. जहां वीडियो के माध्यम से मोबाइल अपडेट कराने की जानकारी दी जा रही है. जेबीवीएनएल की मानें तो कैंप और सोशल मीडिया प्रचार का मुख्य फोकस ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाना है. जहां अधिक से अधिक उपभोक्ता व्हाट्सएप पर बिजली संबंधी सुविधाओं और बिल की जानकारी लें सकें.
सोशल मीडिया में प्रचार के साथ ही जेबीवीएनएल जानकारी दे रहा है कि उपभोक्ता अपना केवाईसी करायें. इसके लिये नजदीकी बिजली कार्यालय में या व्हाट्सएप नंबर के जरिये उपभोक्ता नंबर लिंक करा सकते है. इसके लिये व्हाट्सएप नंबर 9431135503 पर उपभोक्ता सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है. इसके साथ ही रांची और धनबाद में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिये भी कैंप का आयोजन किया जा रहा है.
जिसमें उपभोक्ता बिजली बिल और अन्य संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी. जो उपभोक्ता अभी भी पुराने मीटर का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें स्मार्ट मीटर से उसे बदलवाने की सलाह दी जा रही है. यदि उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो शिकायत नंबर 0651-2710002 या 1912 पर संपर्क करके इसे लिंक करवा सकते हैं.




