JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchi

सुखदेव का नाम लिए बगैर बोले रामेश्वर, जिन्होंने कांग्रेस को लात मारी उनकी वापसी संभव नहीं

Ranchi : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस से जो लात मार कर गये हैं उनकी वापसी संभव नहीं है. उन्होंने लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव को इंगित करते हुए कहा कि पार्टी के सिद्धांत नहीं मानने वालों के लिए पार्टी मर्सी नहीं रखती है. वे आज अपने सिमडेगा दौरे के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : बेटी प्रेमी संग हुई फरार, गुस्साये पिता ने युवक के परिवार के 4 लोगों को गोलियों से उड़ाया

उन्होंने कांग्रेस के आउटरीच अभियान के बारे में कहा कि कोविड से हुई मौतों के सरकारी आंकड़ों के अलावे भी कई मौतें कोविड से हुईं जो जांच के अभाव में सामने नहीं आयीं. आउटरीच अभियान इसी सच्चाई को सामने लाकर भारत सरकार को सही आंकडे से अवगत करायेगा.

कोविड से हुई मौतों के कई मामलों में मृत्यु प्रमाणपत्र में डेथ काउज कोविड नहीं बताने के मामले में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा ये एक्सपर्ट का मामला है.

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को कोरोना वारियर्स का दर्जा दिलाने सम्बंधी विषय पर कहा कि उनकी पार्टी का स्टैंड क्लियर है. पत्रकार भी कोरोना काल में लगातार लोगों के बीच जाकर कार्य करते रहे हैं. ऐसे में पत्रकार भी कोरोना वारियर्स हैं.

इसे भी पढ़ें :झूलन गोस्वामी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, यह कमाल करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज

नौकरियों के लिए सरकार का दरवाजा खुला

उन्होंने यह भी कहा कि नौकरियों के लिए सरकार का दरवाजा खुला हुआ है. लेकिन इसके लिए पैसा भी होना जरूरी है. वैसे सरकार का जोर है कि रिक्तियों को भरने की करवाई की जाये. वित्त मंत्री ने कहा है कि कोविड काल में भी सरकार जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ विकास के लिए भी पूरी तरह संकल्पित रही है. जब से सरकार बनी है तब से कोविड की चुनौतियों का सामना करती रही है. फिर सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को सुचारू रूप से जारी रखा है.

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों व मजदूरों के हित के लिए कई पहल की गयी है. किसानों को जहां एमएसपी के तहत लाभ दिलाया जा रहा है तो वहीं मनरेगा के तहत मजदूरों को अब बढ़ाकर मजदूरी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां 192 रुपये देती है, वहीं राज्य सरकार ने बढ़ाकर 225 रुपये कर दी है.

60 वर्ष से अधिक आयु के 3.65 लाख लोगों को मिली पेंशन

उन्होंने कहा कि आपूर्ति विभाग की ओर से 15 लाख लोगों को राशन कार्ड से जोड़ा गया है. 60 वर्ष से अधिक आयु के 3.65 लाख लोगों को पेंशन दी गयी है. पानी की जरूरतों को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में 5-5 हैंडपंप दिये गये हैं. सिमडेगा मुख्यालय में पानी की समस्या एवं जलापूर्ति योजना को लेकर भी कहा कि जल्द ही इसपर वे नगर विकास विभाग में बात करेंगे.

ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या पर उन्होंने कहा की इस बाबत बात कर ऑफलाइन राशन वितरण करने को लेकर निर्देश दिया गया है.

इससे पूर्व सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में सिमडेगा परिसदन सभाकक्ष में आज कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले के विभिन्न प्रखंडों के समस्याओ से अवगत हुए.

इसे भी पढ़ें :रिश्तों का जंजाल ! युवक की पूर्व पत्नी बन गई सौतेली मां, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button