Crime NewsLead NewsNational

बेटी प्रेमी संग हुई फरार, गुस्साये पिता ने युवक के परिवार के 4 लोगों को गोलियों से उड़ाया

एक परिवार के छह सदस्यों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया, दो लोग गंभीर

New Delhi : पंजाब के गुरदासपुर में हुए गोलीकांड में चार लोगों की मौत हो गई. इस वारदात में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी ऑनर किलिंग में हुई है. जिसके चलते चार लोगों की जान चली गई. गोली चलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें : Saroj Khan Biopic: सरोज खान पर बनेगी बायोपिक, पहली पुण्यतिथि पर हुआ एलान

दो की मौके पर ही मौत, दो लोगों ने अस्पताल में तोड़ा दम

बता दें कि गुरदासपुर जिले के घुमन थाना क्षेत्र के छोटा बल्लाडवाल गांव में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने एक परिवार के छह सदस्यों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया. हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बटाला अस्पताल में दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को शुरू में बटाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :सांसद ने किसानों के साथ रोपा धान, हल भी चलाया

क्या है मामला?

एसएसपी बटाला, रशपाल सिंह ने को बताया कि मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह अपनी बेटी के सुखविंदर सिंह के बेटे हरमन सिंह के साथ रिश्ते से खुश नहीं था. सूत्रों ने बताया कि हरमन सिंह एक सप्ताह पहले सुखजिंदर सिंह की बेटी के साथ भाग गया था, जिससे उसका परिवार नाराज चल रहा था.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : कांग्रेस नेताओं का दल पहुंचा खूंटी, मृतक के परिजनों से मिलकर मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा, वज्रपात से परिवार के 5 लोगों की हुई थी मौत

 

क्या कहती है पुलिस

डीएसपी बटाला हरकृष्ण सिंह के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह अपने भाई के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सुखविंदर सिंह के खेत में गया और परिवार के छह सदस्यों को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी दी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें :धनबाद : दलित युवती से दुष्कर्म, शौच के दौरान युवक ने की दरिंदगी

दो की हालत नाजुक

हरकृष्ण सिंह ने कहा, “दो पीड़ितों की पहचान जसबीर सिंह और उनके बेटे बबनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.”

एसएसपी राशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुखजिंदर सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वह हरमन सिंह के परिवार पर हमला कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया.

 

Related Articles

Back to top button