Fashion/Film/T.VLead NewsNational

Nia Sharma ने लिया बारिश का मज़ा, घर की छत पर किया Rain Dance, देखें वीडियो

Mumbai : भले ही टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) फिलहाल किसी टीवी शो में नजर ना आ रही हों, लेकिन फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका वो हाथ से जाने नहीं देतीं. सोशल मीडिया के जरिए अक्सर वो मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार भी उनका जो वीडियो सामने आया है उसमें वो बारिश का मजा ले रही हैं. वे पूरी बच्ची बनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं.

इसे भी पढ़ें :भोजपुरी सिंगर के भाई की शादी में उड़ी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

देखें निया का मजेदार रेन डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


 

इसे भी पढ़ें :स्मृति मंधाना से पूछा- लव मैरिज करेंगी या अरेंज्ड? ‘नेशनल क्रश’ ने दिया दिलचस्प जवाब

बैकग्राउंड में बज रहा था ये गाना

निया इस वीडियो में बारिश का मज़ा लेती नजर आ रही हैं. अपने घर की छत पर निया बारिश को खूब इन्जॉय करती दिख रही हैं. बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वो उनकी नई वीडियो एल्बम ‘अंखिया दा घर’ का है जो 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है. रेड कलर का टॉप और ब्लैक लोअर पहने निया बच्ची की तरह डांस करती दिखाई दे रही हैं. खुद ही देखिए निया की ये मजेदार वीडियो.
इस वीडियो को शेयर करते हुए निया लिखती है कि वो बचपन के दिलों को याद कर रही हैं और वीडियो बना रही हूं.

इसे भी पढ़ें :बेटी प्रेमी संग हुई फरार, गुस्साये पिता ने युवक के परिवार के 4 लोगों को गोलियों से उड़ाया

‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली थी पहचान

निया शर्मा को टेलीविज़न इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं. उन्होंने 2010 में एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. उन्हें पहचान मिली ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से. इसके बाद 2014 में आए जमाई राजा ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया.

इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

इसके बाद वो पवित्र रिश्ता, कुबूल है, मेरी दुर्गा, नागिन 4 जैसे हिट सीरियल में नजर आ चुकी हैं. 2019 में निया शर्मा ने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर लिया है. वो ज़ी 5 की जमाई 2.0 और जमाई 2.0 सीजन 2 में लीड रोल में दिखी थीं और उन्हें खूब पसंद किया गया था. निया शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

इसे भी पढ़ें :सुखदेव का नाम लिए बगैर बोले रामेश्वर, जिन्होंने कांग्रेस को लात मारी उनकी वापसी संभव नहीं

Related Articles

Back to top button