GarhwaJharkhandRanchi

#NewsWingImpact: झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के 23 मजदूरों को मिला एक माह का राशन

Ranchi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के 23 मजदूरों की खबर न्यूजविंग में प्रकाशित होने के बाद उनके पास एक माह का राशन पहुंचाया गया है.

वहां फंसे मजदूर दीपू भूइयां ने न्यूजविंग को फोन कर जानकारी दी कि उनके पास एक माह का राशन वेदांता अल्मुनियम प्लांट के ठेकेदार ने पहुंचा दिया है और कुछ पैसे भी दिये हैं.

इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथलेश ठाकुर के प्रति मजदूरों ने अभार भी प्रकट किया और कहा कि अब राशन की समस्या दूर कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

ये है मामला


बता दें कि मजदूरों के पास राशन और पैसे खत्म हो गये थे जिसके कारण उन्हें एक वक्त भोजन कर रहना पड़ रहा था. इस खबर को न्यूजविंग ने प्राथमिकता के साथ #Lockdown :  ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के 23 मजदूर, नहीं मिली मदद, भूखों रहने की नौबत शीर्षक से प्रकाशित किया था.

खबर प्रकाशित होने के बाद झारखंड सरकार के प्रयास से मजदूरों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया. झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के मेराल के मजदूरों ने न्यूजविंग को बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में राशन मिला और पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसी तरह की समस्या होती है तो वे संपर्क कर सकते हैं.

मजदूरों ने झारखंड व ओडिशा सरकार के कामों की सराहना की साथ ही न्यूजविंग को उनकी समस्या उठाने के लिए धन्यवाद कहा.

इसे भी पढ़ें : पलामू : फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला एक गया जेल, दूसरे की तलाश तेज, मोबाइल जब्त

न्यूजविंग ने की थी मदद की अपील

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के 23 मजदूरों के पास पैसे और राशन खत्म होने की खबर के सात न्यूजविंग ने लोगों से मदद की अपील की थी.

मजदूरो को मदद करने लिए उनके फोन नम्बर- 9040141243, 6371887653 भी प्रकाशित किये गये थे.

इसे भी पढ़ें : CBSE का आदेश- इंटरनल असेसमेंट में फेल छात्र भी अगली क्लास में होंगे प्रमोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button