News Wing
Ranchi, 2 September: रांची विश्वविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने शनिवार को आजसू पार्टी का दामन थामा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के कांके स्थित आवास पर आयोजित मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. सुदेश महतो ने छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी से जुड़ने वाले सभी छात्र-छात्रा कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के हित में काम करें. उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रत्येक युवा को आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेनी होगी.
इन लोगों ने ली आजसू की सदस्यता
अखिल झारखंड छात्र संघ के नेता सौरभ शर्मा और विजय महतो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आजसू की सदस्यता ली. आजसू में की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरप्रीत सिंह, सुभम अग्रवाल, रोनित मलान, शुभम कुमार, बिट्टू प्रसाद, कृष्ण कुमार, देवपूजन ठाकुर, दीपक उरांव, शरद तिग्गा, सुकन्या कृष्णन, रूचिका सिंह, पूजा कुमारी, स्नेहा शर्मा, सौरभ कुमार और सूरज उपेंद्र कुमार शामिल हैं.




