DhanbadJharkhand

धनबादः 85 किलो चांदी के साथ एक शख्स गिरफ्तार, आगरा कैंट ट्रेन से RPF ने किया जब्त

Dhanbad: धनबाद आरपीएफ की टीम संघन चेकिंग अभियान के दौरान 85 किलोग्राम चांदी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आरोपी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि मथुरा से चांदी लाकर यहां धनबाद , कतरास एवं झरिया के बाजार में खपाता है. जब्त चांदी की कीमत करीब 35 लाख रुपए है.

इसे भी पढ़ेंःडीवीसी में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित, मंत्री ने दिया जांच का आदेश

आरोपी के पास से जब्त चार बेगों में पहले ट्रॉली बेग में 16 पैकेट चांदी का जेवर मिले, जिसका वजन कुल 30 किलो 997 ग्राम था. वहीं दूसरे ट्रॉली बेग में चांदी जेवर के छः पैकेट थे. जबकि तीसरे काले रंग का पिटठू बेग में आठ पैकेट चांदी के जेवर जिसका वजन 15 किलो 931 ग्राम था. इसी प्रकार एक चौथे सफेद बेग में भी चार पैकेट चांदी के थे. जब्त सभी बेग में चांदी के पायल,बिछईया व अन्य जेवरात थे.

इसे भी पढ़ेंःरेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स चुकाने को बाध्य नहीं हैं ग्राहक, जबरन लिये जाने पर जा सकते हैं उपभोक्ता फोरम

35 लाख के जेवरात भरे 4 बैग बरामद

आरोपी क्षेत्रपाल सिंह मथुरा का रहने वाला है. इतने बड़े तादाद में चांदी बरामद होने पर जब उससे कागजात मांगा गया तो देने में असमर्थ रहा. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद सेल्स टैक्स विभाग को मामले की जानकारी दी गयी. विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी आवश्यक पूछताछ की गयी. अपनी जांच में इसे कर की चोरी बताया है. इस आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जारी है. उन्होंने बताया बरामद चांदी का कुल वजन 85.139 किलो है. जिसकी मार्केट वेल्यू करीब 35 लाख रुपये है.

उन्होंने बताया 15 अगस्त एवं सावन के मद्देनजर धनबाद स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म एवं हर आते-जाते गाड़ियों में संघन चेकिंग की जा रही है. इसी क्रम में आरपीएफ बल को आगरा केंट हावड़ा ट्रेन से उक्त व्यक्ति को भारी बैग के साथ उतरते पाया गया. संदेह के आधार पर जवानो ने बैग की तलाशी शुरू की तो उसमें भारी मात्रा में चांदी बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ेंःखर्च होंगे 52 अरब, तब मिलेगी रांची और जमशेदपुर को सस्ती बिजली

जीएसटी चोरी का मामला

आरपीएफ के इंस्पेक्टर एके पांडेय ने बताया कि बरामद चांदी धनबाद, झरिया, कतरास सहित अन्य बाजार के जेवर कारोबारियों को देने के लिए धनबाद लाया गया था. और पकड़े गए छत्रपाल और उसके मालिक की नीलम ज्वैलर्स के नाम से दुकान मथुरा यूपी में है. सेल टैक्स अधिकारी डीएन रॉय ने बताया कि जब्त चांदी के जेवर चोरी के नहीं हैं. शख्स के पास नीलम ज्वैलर्स दुकान मथुरा का बिल है. लेकिन पूरे पेपर में ईवी बिल नहीं है इसलिए पूरा मामला जीएसटी चोरी का बनता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button