DhanbadJharkhand

आखिर क्यों एक बेटी ने गुजरात से लेकर नेपाल तक की यात्रा साइकिल से 45 दिनों में करने की ठानी

Dhanbad: “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” और “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” अभियान को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा रेवड़ी की रहने वाली एक बेटी साइकिल से गुजरात से लेकर नेपाल की यात्रा पूरी करने निकली है. हरियाणा की रहने वाली यह बेटी आज से ठीक 28 दिन पहले हरियाणा से साइकिल के द्वारा अपने मिशन पर निकली, जो अपने यात्रा के 28 वें दिन आज धनबाद पंहुची.

इसे भी पढ़ें-धनबाद से सांसद बनने पर बोले सरयू राय- ढलने लगी है मेरी उम्र, आलाकमान का फैसला सर्वोपरी

धनबाद में सुनीता सिंह का भव्य स्वागत

इस बेटी का नाम सुनीता सिंह चौकेन है. सुनीता सिंह का धनबाद के लोगो ने उनके इस हौसले को देखते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और उनके अभियान की सराहना की. सुनीता सिंह ने 45 दिन में इस यात्रा को पूरा करने का बीड़ा उठाया है. इस बीच वे लोगो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को जारी रखने का आवाहन कर रही हैं.

सोमनाथ से नेपाल तक सुनीता की साइकिल यात्रा
सोमनाथ से नेपाल तक सुनीता की साइकिल यात्रा

इसे भी पढ़ें-मेरी आगोश में आ जाओ… एक रात संग गुजारो… फिर दे दूंगा अच्छे नंबर

सोमनाथ मंदिर से शुरु हुई यात्रा

सुनीता सिंह ने यह यात्रा 13 जुलाई को गुजरात सोमनाथ मंदिर से शुरू किया था. बता दे कि सुनीता सिंह 11 अगस्त को धनबाद पंहुचने वाली थी, लेकिन आज वो तय समय से पहले धनबाद पंहुची. यहां शुक्रवार रात रुकने के बाद 11 अगस्त को आगे के लिए वह प्रस्थान करेंगी.

इसे भी पढ़ें-झारखंड के 88 एनजीओ के दफ्तरों पर छापा, कई आपत्तिजनक कागजात जब्त

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button