JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

नाराज कांग्रेसी विधायकों से एक-एक कर मिल रहे केसी वेणुगोपाल, अंत में दीपिका और अनूप सिंह से होगी मुलाकात

Ranchi: पांच दिनों से दिल्ली में जमे नाराज कांग्रेसी विधायकों से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं. एक-एक कर सबसे मिलकर उनकी बात सुन रहे हैं और पार्टी की तरफ से संगठन के लिए क्या करना है, वो विधायकों को बता रहे हैं. बता दें कि खबर लिखे जाने तक बुधवार या यानी आज वेणुगोपाल राजेश कच्छप, सोना राम सिंकू और भूषण बाड़ा से मिल चुके थे. आखिरी में दीपिका और अनूप सिंह श्री वेणुगोपाल से मिलेंगे.

5 दिनों से दिल्ली में कर रहे हैं कैंप 

बता दें कि मंत्री के चेहरों में परिवर्तन को लेकर आठ विधायक दिल्ली में पांच दिनों से रुके हुए हैं. वो आलाकामन से मिलने की बात को लेकर दिल्ली गए थे. लेकिन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की तरफ से उन्हें समय नहीं दिया गया. झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी उमंग सिंगार सभी से बार-बार मिल रहे थे. चौथे दिन से वेणुगोपाल ने सभी से मिलना शुरू किया. मंगलवार यानी पहले दिन अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला से मुलाकत हुई थी. बाकी बचे विधायकों से आज मुलाकात हो रही है. बताया जा रहा है कि इसके बाद देर शाम या फिर कल सभी विधायक रांची वापस लौट जाएंगे.

भविष्य में उचित निर्णय लेना का दिया था आश्वासन

पुराने चेहरों को चंपाई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद से उपजे विवाद पर विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात कर अपनी मांगो को रखा है. करीब 30 मिनट तक चली बैठक में विधायकों को आश्वासन दिया गया कि राज्य में चल रही सारी गतिविधियों पर आलाकमान की नज़र है. आने वाले समय में पार्टी उचित निर्णय लेगी.

होटल में बैठक कर आठ विधायक गए थे दिल्ली

होटल से निकलने वाले विधायकों की संख्या आठ थी. जिसमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह शामिल है. बता दें कि पार्टी की निर्णय से नाराज विधायकों की संख्या 12 है.

Related Articles

Back to top button