Giridih

गिरिडीह में छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकाल यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि 

Giridih:  छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में नक्सलियों के कायराना हरकत के शिकार हुए सुरक्षा बलों के 10 जवनों की शहादत को गिरिडीह यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें नमन किया और उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली के नेतृत्व में पार्टी के रामानंद कुरैशी, बंटी अली, शाहनवाज कुरैशी, गोल्डेन खान, हनी खान, मो. अमन और विक्की दास समेत काफी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कैंडल मार्च में शामिल हुए और शहर भ्रमण कर टावर चाौक पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी. इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार से नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश सब कुछ सहन कर सकता है लेकिन भारत माता की रक्षा के लिए तैनात जवानों पर हमला सहन नहीं कर सकता. हर हाल में नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में विश्वकर्मा समाज ने विधायक केदार हाजरा का फूंका पुतला, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

Related Articles

Back to top button