Bokaro

छह साल के मासूम की ननिहाल में कुदाल से काटकर हत्या, मामला दर्ज

Bermo: बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी गांव में छह वर्षीय बालक डेविड राज की ननिहाल में ही कुदाल से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है. घटना रविवार शाम पांच बजे की है. घटना के बाद बालक की हरलाडीह निवासी मां रुकवा देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 55/2024 के तहत मृत बालक के बड़े चाचा जानकी महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.थाना के प्रभारी थाना प्रभारी घनश्याम रवि ने जानकी महतो को सोमवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरलाडीह निवासी बिनोद महतो एवं रुकवा देवी का छह वर्षीय पुत्र डेविड राज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी गांव स्थित अपने ननिहाल में नाना गोरी लाल महतो के घर पर अपने बड़े चाचा जानकी महतो के डर से रह रह था.रविवार की शाम को डेविड राज के ननिहाल के सभी लोग खलिहान में थे.शाम लगभग पांच बजे डेविड को घर गाय को चारा देने के लिए भेजा गया था, परंतु चारा देने के बाद वह वापस खलिहान नहीं लौटा.बाद में खलिहान से सभी लोग जब घर लौटे तो देखा कि आंगन में डेविड का शव पड़ा हुआ है और जिस कुदाल से उसकी हत्या की गयी थी, वह भी पास ही पड़ा हुआ था.परिजनों ने घटना की जानकारी हरलाडीह मृत बालक के माता-पिता और पेंक नारायणपुर थाना को दी.थाना प्रभारी घनश्याम रवि ने आकर हत्या में प्रयुक्त कुदाल को जब्त कर शव का पंचनामा तैयार किया.हरलाडीह से मृत बालक की मां ने आने के बाद हत्या के लिए अपने ही भैंसुर जानकी महतो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि भैंसुर बराबर डेविड के साथ मारपीट करता था और कहता था कि कुदाल से काटकर उसे मार देगा. रुकवा देवी ने अपने ही भैंसुर पर हत्या करने का आरोप लगाया.रुकवा देवी को दो पुत्री और एक ही पुत्र था. हत्या के बाद मृत बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोमवार को मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.

Related Articles

Back to top button